चुनाव कार्य को ले बीडीओ ने दिया निर्देश

Published at :04 Mar 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव कार्य को ले बीडीओ ने दिया निर्देश

सिकटा : चुनाव को लेकर बैठक प्रखंड के किसान भवन में गुरुवार को संपन्न हुई. बैठक में सभी कर्मियों को नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. अध्यक्षता कर रहे बीडीओ अनवार अहमद ने बताया कि नामांकन से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.वहीं बीडीओ ने सभी एआरओ पंचायत सचिव एवं चुनाव कार्य में […]

विज्ञापन

सिकटा : चुनाव को लेकर बैठक प्रखंड के किसान भवन में गुरुवार को संपन्न हुई. बैठक में सभी कर्मियों को नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. अध्यक्षता कर रहे बीडीओ अनवार अहमद ने बताया कि नामांकन से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.वहीं बीडीओ ने सभी एआरओ पंचायत सचिव एवं चुनाव कार्य में लगे अन्य कर्मियों को मुख्यालय मे बने रहने का निर्देश दिया. नामांकन के लिए चार काउंटर खुलेंगे.

संबंधित एआरओ के साथ सहायक को टैग कर दिया गया है. उधर चुनाव मे आदर्श आचार संहिता के सख्ती से पालन करने का निर्देश सभी कर्मियों को दिया. बैठक में सभी एआरओ पंचायत सचिव, इंदिरा आवास सहायक, प्रखंड स्तरीय कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन