12 लाख की ठगी मामले का आरोपित गिरफ्तार

Published at :04 Mar 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
12 लाख की ठगी मामले का आरोपित गिरफ्तार

दरभंगा : फिल्म बनाने के नाम पर 12 लाख की ठगी करने के मामले में लहेरियासराय पुलिस ने एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि लहेरियासराय के व्यवसायी मनोज भास्कर से चार माह पहले ‘जय श्यामा माई’ मैथिली फिल्म बनाने के नाम पर विक्की […]

विज्ञापन

दरभंगा : फिल्म बनाने के नाम पर 12 लाख की ठगी करने के मामले में लहेरियासराय पुलिस ने एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि लहेरियासराय के व्यवसायी मनोज भास्कर से चार माह पहले ‘जय श्यामा माई’ मैथिली फिल्म बनाने के नाम पर विक्की चौधरी नामक व्यक्ति ने 12 लाख रुपये की ठगी कर ली. इसके बाद वह फरार हो गया.

इस मामले में लहेरियासराय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर से आरोपित विक्की चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है. मैथिली फिल्म बनाने के नाम पर व्यवसायी से बड़ी रकम ठगी कर ली गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन