रोष. वृती टोला के सैकड़ों परिवार आज भी रोशनी से हैं वंचित

Published at :03 Mar 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
रोष. वृती टोला के सैकड़ों परिवार आज भी रोशनी से हैं वंचित

के िलए किया प्रदर्शन अपर समाहर्ता से लगायी गुहार, दिया आवेदन जगदीशपुर : नौतन प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी तेल्हुआ के वृती टोला के सैकड़ों परिवार आज भी बिजली की रौशन से वंचित है. जिसको लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बताया कि आज तक विद्युत विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति के […]

विज्ञापन

के िलए किया प्रदर्शन

अपर समाहर्ता से लगायी गुहार, दिया आवेदन
जगदीशपुर : नौतन प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी तेल्हुआ के वृती टोला के सैकड़ों परिवार आज भी बिजली की रौशन से वंचित है. जिसको लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के दौरान बताया कि आज तक विद्युत विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए ना पोल लगाया गया और ना ही ट्रांसफार्मर व विद्युत तार की व्यवस्था की गयी. जिसके चलते वृती टोला के सैकड़ों परिवारों को विद्युत की रौशन के लिए तरसना पड़ रहा है. यहां तक की बच्चों की पठन-पाठन में भी काफी परेशानी हो रही है.
किसी तरह बच्चों को शिक्षा देने के लिए केरोसिन तेल का सहारा लेना पड़ रहा है. बताया कि कई बार चुनाव मे जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत समस्या को दूर करने का वादा दिया जाता है. बावजूद चुनाव जितने के बाद फिर यहां कोई नहीं आते. वहीं प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इस क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है.
इस संबंध मे मुकेश कुमार, विजय यादव, रामदेव सिंह, हरेंद्र सिंह, अवध सिंह, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, सीमा देवी, सरिता देवी, ललिता देवी, रामरती देवी, अजीत कुमार, अजय कुमार, मु. लालमती कुअंर, संदीप यादव, संतोष कुमार आदि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला अपर समाहर्ता से की है. शिकायत पर अपर समाहर्ता ने बताया कि गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग को लिखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन