बैरिया में बीडीओ व उप प्रमुख में जमकर हाथापाई

Published at :23 Feb 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
बैरिया में बीडीओ व उप प्रमुख में जमकर हाथापाई

बैरिया (बेतिया) : पंचायत समिति की बैठक के दौरान बीडीओ अजीत कुमार रौशन व उप प्रमुख अब्दुल गदी सोमवार को आपस में भिड़ गये. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी. बैठक में मौजूद प्रमुख सरोज देवी व सदस्यों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ. घटना के बाद […]

विज्ञापन
बैरिया (बेतिया) : पंचायत समिति की बैठक के दौरान बीडीओ अजीत कुमार रौशन व उप प्रमुख अब्दुल गदी सोमवार को आपस में भिड़ गये. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी. बैठक में मौजूद प्रमुख सरोज देवी व सदस्यों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ.
घटना के बाद बीडीओ बैठक स्थगित कर अपने चेंबर में चले गये. इसके बाद घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी. वहीं उप प्रमुख अब्दुल गदी कार्यालय में ही समर्थकों के साथ जमे रहे. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शेष पेज 13 पर
बैरिया में बीडीओ
सुनील कुमार मौके
पर पहुंच गये. उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से घटना की जानकारी ली. घटना के बाद प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इधर बैरिया के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद भी पहुंच गये. बीडीओ व उप प्रमुख ने घटना के संबंध में थाने पर आवेदन दिया है.
क्या है मामला
बैरिया प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में योजनाओं के चयन के लिए पंचायत समिति के सदस्यों की बैठक बुलायी गयी थी. इस दौरान उप प्रमुख अब्दुल गदी ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 123 के भवन निर्माण के भुगतान की मांग की. बीडीओ ने कहा कि अभियंता व सहायक अभियंता ने भवन निर्माण की जांच की है. जांच में गड़बड़ी मिलने के कारण भुगतान रोका गया है. इस पर उप प्रमुख ने कहा कि भवन निर्माण में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, टीम गठित कर जांच करा ली जाय. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मामला मारपीट पर पहुंच गया.
चुनाव लड़ने पर लगाया जायेगा प्रतिबंध : एसडीएम
एसडीएम सुनील कुमार ने इस घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल उप प्रमुख अब्दुल गदी के खिलाफ धारा 109 की भी कार्रवाई की जायेगी. उप प्रमुख के चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंद्ध लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन