मदरसा के मुख्य द्वार पर गिरा तार

Published at :18 Feb 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
मदरसा के मुख्य द्वार पर गिरा तार

बेतिया/बैरिया : बैरिया प्रखंड के सिरिसिया गांव में संचालित मदरसा तालीमुल कुअरन के मुख्य द्वार पर बुधवार की सुबह अचानक हाईटेंशन तार गिर गया. जिसमें तत्काल विद्युत आपूर्ति नहीं रहने के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जिसको लेकर मदरसे में रहने वाले अनाथ बच्चों ने मदरसे के मुख्य द्वार पर तार बदलने के […]

विज्ञापन

बेतिया/बैरिया : बैरिया प्रखंड के सिरिसिया गांव में संचालित मदरसा तालीमुल कुअरन के मुख्य द्वार पर बुधवार की सुबह अचानक हाईटेंशन तार गिर गया.

जिसमें तत्काल विद्युत आपूर्ति नहीं रहने के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जिसको लेकर मदरसे में रहने वाले अनाथ बच्चों ने मदरसे के मुख्य द्वार पर तार बदलने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. मौके पर मदरसे के प्रधान शिक्षक अंसारूल हक एवं शिक्षक महम्मद इसराफील, अशफाक आलम, महम्मद हुसैन आलम ने संयुक्त रूप से बताया कि जर्जर तार को बदलने के लिए कनीय अभियंता को अनेकों बार आवेदन देने के बाद भी तार नहीं बदला गया जा सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन