विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों ने पान का पैसा मांगने पर मचाया उत्पात, विरोध में बंद रहीं दुकानें

Published at :17 Feb 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों ने  पान का पैसा मांगने पर मचाया उत्पात, विरोध में बंद रहीं दुकानें

बंगाली कॉलोनी में तोड़फोड़ व लूटपाट बेतिया : नगर के बेलबाग बंगाली कॉलोनी में सोमवार की रात एक पान दुकान सह जेनरल स्टोर की दुकान पर युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. इस घटना के दौरान युवकों ने अनिल सरकार की दुकान में तोड़फोड़ व लूटपाट भी की. जिसके विरोध में मंगलवार को पूरे दिन बेलबाग […]

विज्ञापन

बंगाली कॉलोनी में तोड़फोड़ व लूटपाट

बेतिया : नगर के बेलबाग बंगाली कॉलोनी में सोमवार की रात एक पान दुकान सह जेनरल स्टोर की दुकान पर युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. इस घटना के दौरान युवकों ने अनिल सरकार की दुकान में तोड़फोड़ व लूटपाट भी की. जिसके विरोध में मंगलवार को पूरे दिन बेलबाग बंगाली कॉलोनी के दर्जनों दुकानें बंद रही. जबकि इधर घटना की सूचना मिलते ही सोमवार की रात एसडीपीओ संजय कुमार झा व नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु भी पहुंच गये थे. लेकिन इस दौरान उत्पात मचाने वाले युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे.
जानकारी के अनुसार, नगर के अंबेडकर कॉलोनी से मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकली थी. जुलूस में दर्जनों की संख्या युवक शामिल थे. जुलूस जब बंगाली कॉलोनी पहुंची तो कुछ युवक अनिल सरकार की पान दुकान पर पहुंच गये और उनसे पान बनवा खा लिया. जब अनिल ने पैसा का मांग किया तो उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिये.
इधर दुकानदार अनिल सरकार का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके दुकान में घुस कर गल्ला से 30 हजार नगदी व सामान लेकर भी फरार हो गये. दुकान में लगी एलसीडी टीवी और समान भी सड़क पर फेंक दिये. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि पीडि़त दुकानदार अनिल सरकार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
असामाजिक तत्वों की हो शीघ्र गिरफ्तारी
लूटपाट व तोड़फोड की घटना नाराज दुकानदार व स्थानीय लोगों घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. दुकानदारों का कहना था कि अक्सर ऐसी घटना बंगाली कॉलोनी में घटती है. इस पर प्रशासन की नजर नहीं है. बंगला शरणार्थियों को सुरक्षा दी जाय.
बंगाली समुदाय के लोग इस घटना को लेकर नगर थाना पर भी पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन