कार्य में लापरवाही पर पांच मनरेगा पीओ से स्पष्टीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : उप विकास आयुक्त राजेश मीणा बुजेटा ने जिले के पांच मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है. इसमें लौरिया, योगापट्टी मधुबनी पिपरासी एवं ठकराहां के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल है. उक्त कार्यक्रम पदाधिकारी पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप है. डीडीसी ने इन पीओ को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण की […]
विज्ञापन
बेतिया : उप विकास आयुक्त राजेश मीणा बुजेटा ने जिले के पांच मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है. इसमें लौरिया, योगापट्टी मधुबनी पिपरासी एवं ठकराहां के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल है. उक्त कार्यक्रम पदाधिकारी पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप है. डीडीसी ने इन पीओ को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है.
मनरेगा कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीडीसी ने उक्त कार्रवाई की. समीक्षा बैठक के दौरान सभी पीओ को आईपीपीई टू में डाटा इंट्री, ग्राम पंचायत प्रोफाईल अपडेशन, मानव दिवस सृजन, दायित्व भुगतान एफटीओ निर्गमन, योजना की पूर्णता एवं फोटो अपलोड, ईमस्टर रॉल निर्गत एवं एमवी अपलोड आधार सिडिंग,आदि की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आईपीपीई टू के दौरान ग्राम सभा में अनुमोदित योजना की सूची की तैयारी कर पंचायत समिति से अनुमोदन प्राप्त कर उसे हर हाल में 20 फरवरी तक ग्रामीण विकास अभिकरण में उपलब्ध करा दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




