इंदिरा आवास का लालच दे महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपित करीब तीन माह से पीडि़ता से करते रहे दुष्कर्म महिला ने मुफस्सिल थाना में चार लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : मुफस्सिल थाना के पूर्वी करगहिया पंचायत की एक महिला को इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. अब आवास दिलाने से आना-कानी कर रहे हैं. […]
विज्ञापन
आरोपित करीब तीन माह से पीडि़ता से करते रहे दुष्कर्म
महिला ने मुफस्सिल थाना में चार लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
बेतिया : मुफस्सिल थाना के पूर्वी करगहिया पंचायत की एक महिला को इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. अब आवास दिलाने से आना-कानी कर रहे हैं. महिला ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में पूर्वी करगहिया के ही नागेश्वर पासवान, विरेन्द्र यादव, राजकुमार व हीरा लाल यादव को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि करीब तीन माह पूर्व चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. चोरों ने महिला से कहा कि किसी से बात मत कहना, तुमको इंदिरा आवास दिला देंगे.
फिर 2 फरवरी को भी चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया व कुछ ही दिनों के अंदर आवास दिलाने की बात कही. इसको लेकर पंचायत भी हुई, पर अब आरोपी इंदिरा आवास दिलाने से इंकार कर रहे हैं व जान मारने की धमकी दे रहे हैं. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




