चंपारण कांवर संघ की बैठक

Published at :14 Dec 2015 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
चंपारण कांवर संघ की बैठक

रामनगर : नगर के सबुनी माई स्थान के प्रांगण में रविवार को चंपारण कांवर संघ की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी संपत सिंह ने की. जबकि संचालन छोटन मिश्रा ने किया़ संघ के विधिवत संचालन के लिए मंत्री के रूप में रतन कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष के रुप में हरिकिशुन कुमार गुप्ता का चुनाव […]

विज्ञापन

रामनगर : नगर के सबुनी माई स्थान के प्रांगण में रविवार को चंपारण कांवर संघ की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी संपत सिंह ने की. जबकि संचालन छोटन मिश्रा ने किया़ संघ के विधिवत संचालन के लिए मंत्री के रूप में रतन कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष के रुप में हरिकिशुन कुमार गुप्ता का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया़ महामंत्री अभय विक्रम शाह ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया़ इस दौरान सबुनी पोखरा (माई स्थान) के विकास पर विचार विमर्श किया गया़ साथ ही इस स्थान के परिसर का हो रहे अतिक्रमण पर चर्चा की गयी.

अतिक्रमण को समाप्त करने को लेकर एक रूप रेखा तैयार करने पर रणनीति अपनायी गयी. बताते है कि इस संघ का चुनाव प्रत्येक दो वर्ष के लिए होता है़ जिसमें मात्र मंत्री व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया जाता है़ जबकि इसके अध्यक्ष विक्रम शाह व महामंत्री अभय विक्रम शाह स्थायी रूप से बना दिये गये है़ इनदोनों के देख रेख में ही संघ अपना काम करती है़ नवनियुक्त मंत्री रतन गुप्ता ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का चयन कर लिया जायेगा.

ताकि वर्ष 2016-17 के होनेवाले पूजा में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं हो़ बैठक में अविनाश कुमार गुप्ता, विकास कुमार सोनी, मुरारी कुमार, संजय गुप्ता, रामा साह, दिनानाथ नाग, जितेन्द्र साह, अशोक साह, आशीष पाडेय, मोहन शर्मा, बुद्धिकांत शर्मा, नारायण सोनी, भरत गुप्ता, बच्चा सिंह, विजय बैठा, रामेश्वर श्रीमाली, बालकिशुन प्रसाद गुप्ता, छोटेलाल सोनी, सरोज साह, युगुल साह, शुक्ल साह, अशोक तिवारी, प्रमोद मोदनवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन