डॉक्टर व स्टाफ की डीएम ने मांगी सूची

बेतिया : जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने एमजेके सदर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को चेतावनी दी. सख्त लहजे में कहा कि आये दिन अस्पताल में डॉक्टरों के नहीं रहने से हंगामा हो रहा है. इसे सुधारिये. डीएम ने 24 घंटे के भीतर अधीक्षक से अस्पताल में तैनात डॉक्टर व स्टाफ की सूची मांगी है डीएम […]
बेतिया : जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने एमजेके सदर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को चेतावनी दी. सख्त लहजे में कहा कि आये दिन अस्पताल में डॉक्टरों के नहीं रहने से हंगामा हो रहा है. इसे सुधारिये. डीएम ने 24 घंटे के भीतर अधीक्षक से अस्पताल में तैनात डॉक्टर व स्टाफ की सूची मांगी है
डीएम श्री सिंह सोमवार को अस्पताल में पोलियो वैक्सीन के शुभारंभ के बाद अस्पताल परिसर में चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दे रहे थे. डीएम ने कहा कि ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर व कर्मचारियों को चिहि्ंत कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करे. डीएम ने अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










