अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

बेतियाः जिला उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में 45 लीटर अवैध देशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को मौके से गिरफ्तार किया गया है. अधीक्षक उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि मैनाटांड प्रखंड के कई गांवों में अवैध शराब के कारोबारियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. […]
बेतियाः जिला उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में 45 लीटर अवैध देशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को मौके से गिरफ्तार किया गया है. अधीक्षक उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि मैनाटांड प्रखंड के कई गांवों में अवैध शराब के कारोबारियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके विरुद्ध विभागीय अधिकारियों को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया.
छापामारी दल द्वारा मैनाटांड प्रखंड के सुखलही पोखरा, सुखलही गांव, बस्ठा बाजार एवं मैनाटांड बाजार में छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान 25 लीटर अवैध शराब के साथ ध्रुव राम, अरविंद कुमार, सुदामा साह एवं रघुवर पटेल को मौके से गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी में उत्पाद अवर निरीक्षक विश्वनाथ झा, रामनरेश महतो, मदन मोहन मिश्र, हरि लाल राम, उत्पाद बल, सैफ एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










