प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना में बंटेगा आठ लाख

बेतिया : राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना में सोमवार को आठ लाख रुपया आठ मजदूरों आश्रितों के बीच बांटी जायेगी. डीएम लोकेश कुमार सिंह इस योजना की राशि सीधे दुर्घटना ग्रस्त मजदूरों के आश्रितों को देंगे. प्रत्येक मजदूर के आश्रित को इस योजना के तहत एक- एक लाख रुपया दी जा रही है. इसमें […]
बेतिया : राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना में सोमवार को आठ लाख रुपया आठ मजदूरों आश्रितों के बीच बांटी जायेगी. डीएम लोकेश कुमार सिंह इस योजना की राशि सीधे दुर्घटना ग्रस्त मजदूरों के आश्रितों को देंगे. प्रत्येक मजदूर के आश्रित को इस योजना के तहत एक- एक लाख रुपया दी जा रही है.
इसमें बगहा चौतरवा के धरमकता निवासी मु. सुकान्ती देवी, पतिलार निवासी मु. कृतपासी, बीबी, मझौवा चौतरवा निवासी पुनम देवी, जमादार टोला चौतरवा निवासी मु. बीना देवी, विसम्भरपुर भौरोगंज निवासी मु. प्रतीमा कुवंर, गौनाहा के मु. सबनी देवी, टिकुलिहार, बगहा के मु. सहनाज खातून व पखनाहा बाजार बैरिया निवासी अन्ना देवी का नाम शामिल है. जानकारी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










