लौरिया थानाध्यक्ष पिटे, लोगों का गुस्सा देख भागी पुलिस

Published at :21 Nov 2015 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
लौरिया थानाध्यक्ष पिटे, लोगों का गुस्सा देख भागी पुलिस

लौरिया : रामनगर-लौरिया मुख्य मार्ग के सबेया चौक के पास बस से कुचलकर पिता-पुत्र की मौत के बाद घटनास्थल को लेकर रामनगर व लौरिया थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गयी. मौके पर मौजूद लोग बार-बार थाने पर फोन कर रहे थे, पर पुलिस एक-दूसरे का थाना बताकर फोन काट दे रही थी. लिहाजा […]

विज्ञापन

लौरिया : रामनगर-लौरिया मुख्य मार्ग के सबेया चौक के पास बस से कुचलकर पिता-पुत्र की मौत के बाद घटनास्थल को लेकर रामनगर व लौरिया थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गयी. मौके पर मौजूद लोग बार-बार थाने पर फोन कर रहे थे, पर पुलिस एक-दूसरे का थाना बताकर फोन काट दे रही थी.

लिहाजा लोग भड़क गये. नतीजा देर रात जब लौरिया पुलिस मौके पर पहुंची तो गुस्साये लोग पुलिस पर टूट पड़े. पीट-पीट कर एक जवान को घायल कर दिया. थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी भी पिट गये. लोगों का गुस्सा देख लौरिया पुलिस भाग खड़ी हुई. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की बोलेरो वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

मामले को बढ़ता देख लौरिया थानाध्यक्ष की सूचना पर एसडीपीओ नरकटियागंज, एसडीपीओ रामनगर के अलावा डीसीएलआर नरकटियागंज, लौरिया व रामनगर के बीडीओ तथा सात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीपीओ ने लोगों को शांत कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन