मझौलिया में चौकीदार ने की चाचा की भाला मारकर हत्या

सरिसवा/बेतिया : मझौलिया थाना के बिरवा गांव के भुआल टोला में गुरुवार को चौकीदार रमा यादव ने अपने ही चाचा हेमंचल यादव को भाला से घोंप दिया. भाला से इतना गहरा घाव लगा कि हेमंचल यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वही इस घटना में दोनों गुटों के आधा दर्जन लोग घायल […]
सरिसवा/बेतिया : मझौलिया थाना के बिरवा गांव के भुआल टोला में गुरुवार को चौकीदार रमा यादव ने अपने ही चाचा हेमंचल यादव को भाला से घोंप दिया. भाला से इतना गहरा घाव लगा कि हेमंचल यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वही इस घटना में दोनों गुटों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए बेतिया सदर हॉस्पिटल में भरती कराया गया है.
बताया जाता है कि चौकीदार रमा यादव व उसके चाचा हेमंचल यादव के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था. जो फिलहाल न्यायालय में लंबित भी बतायी जा रही है. उसी भूमि पर गुरुवार को चौकीदार रमा यादव अपने परिजनों के साथ जोतने के लिए गये थे. रमा यादव के चाचा व उसके परिवार वाले रोकने के लिए गये. इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी. इस बीच चौकीदार रमा यादव ने अपने चाचा हेमंचल यादव पर भाला से हमला कर दिया.
इससे हेमंचल की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना के बाद चौकीदार रमा यादव अपने परिजनों के साथ घटना स्थल से फरार हो गया. मृतक हेमंचल के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस को इस इस घटना सूचना देने के बाद भी घंटों विलंब से पहुंची. इधर एसडीपीओ संजय कुमार झा, प्रशिक्षु डीएसपी सुरभ सुमन सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे गये. तनाव पूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेजा गया. एसडीपीओ संजय कुमार झा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










