पानी में गिरने से एक वर्षीय बच्चे की मौत

मैनाटांड़ : इनारवा थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव में मंगलवार की संध्या छठ घाट पर एक वर्षीय बच्चा की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया. बताया जाता है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के औसानपुर गांव निवासी दीपक पटेल अपने पत्नी वंदना देवी के साथ अपने एक वर्षीय बच्चा रौशन कुमार को लेकर अपने […]
मैनाटांड़ : इनारवा थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव में मंगलवार की संध्या छठ घाट पर एक वर्षीय बच्चा की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया. बताया जाता है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के औसानपुर गांव निवासी दीपक पटेल अपने पत्नी वंदना देवी के साथ अपने एक वर्षीय बच्चा रौशन कुमार को लेकर अपने ससुराल दिउलिया गांव छठ करने हेतु पहुंचा था.
घाट के किनारे उक्त बच्चा को लेकर कुछ बच्चे नदी के समीप खेलने लगे थे. तभी बच्चा नदी में गिर गया. बच्चा को नदी में गिरा देख आस-पास के बच्चे चिल्लाने लगे. परिजनों ने आनन-फानन मे बच्चा को पानी से निकाल इलाज हेतु पीएचसी लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










