खरना आज, व्रती कल देंगे सांध्यकालीन अर्घ

Published at :16 Nov 2015 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
खरना आज, व्रती कल देंगे सांध्यकालीन अर्घ

बेतिया : लोकआस्था का महापर्व छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ. नहाय-खाय के लिए व्रती छठ घाट व नदी स्नान किये. फिर उसके बाद अरवा का चावल, चना का दाल व कदू की सब्जी पूरी विधि विधान के साथ बनाये और उसके बाद भोजन ग्रहण किये. सोमवार छठ व्रती पूरे दिन उपवास रख […]

विज्ञापन

बेतिया : लोकआस्था का महापर्व छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ. नहाय-खाय के लिए व्रती छठ घाट व नदी स्नान किये. फिर उसके बाद अरवा का चावल, चना का दाल व कदू की सब्जी पूरी विधि विधान के साथ बनाये और उसके बाद भोजन ग्रहण किये. सोमवार छठ व्रती पूरे दिन उपवास रख कर संध्या वक्त खरना करेंगी. 17 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ व 18 को प्रात:कालीन अर्घ के बाद ही ये व्रत पूर्ण होगा.

घाटों पर लगेगा मेटल डिटेक्टर

शहरी छठ घाट पर इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगी. एपी विनय कुमार ने शहर के प्रमुख घाटों पर मेटल डिटेक्टर लगाये जायेंगे. इसके लिए प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है. एसपी ने बताया कि छठ घाट पर पटाखा छोड़ने पर भी पाबंदी रहेगी. उन्होंने कहा कि घाट पर तैनात सुरक्षा बलों को भी आवश्यक निर्देश दिया गया है कि घाट पर किसी प्रकार कोई भगदड़ नहीं होनी चाहिए. इस पर भी सुरक्षा बल ध्यान देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन