डुगडुगी बजाकर घाट की सफाई

Published at :16 Nov 2015 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
डुगडुगी बजाकर घाट की सफाई

मैनाटांड‍़ : प्रखंड क्षेत्र के सभी छठ घाटों की सफाई में स्थानीय ग्रामीण लग गये है. लोग अपने-अपने घरों से हाथों में कुदाल, फावड़ा, झाडू आदि लेकर घाटों की सफाई में जुट जा रहे हैं. रविवार को पिड़ारी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कौड़ेना नदी के तट पर स्थित […]

विज्ञापन

मैनाटांड‍़ : प्रखंड क्षेत्र के सभी छठ घाटों की सफाई में स्थानीय ग्रामीण लग गये है. लोग अपने-अपने घरों से हाथों में कुदाल, फावड़ा, झाडू आदि लेकर घाटों की सफाई में जुट जा रहे हैं. रविवार को पिड़ारी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कौड़ेना नदी के तट पर स्थित छठ घाट की सफाई व्यापक स्तर पर की गई.

इसके लिए शनिवार को ही मुखिया ने गांव मे डुगडुगी पिटवा दी थी. कि प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को नदी के तट पर घाट की सफाई हेतु पहुंचना है. रविवार के अहले सुबह से ही घाट पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया. सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर घंटों श्रमदान कर करीब 01 किलोमीटर लंबी छठ घाट की सफाई कर डाली.

मौके पर पूर्व मुखिया शिवजी प्रसाद, प्रभु महतो, संजय कुमार महतो, उमेश्वर गिरि,अनिल कुमार, सर्वेश कुमार, शिवचंद्र ठाकुर, जगरनाथ ठाकुर, रामअयोध्या शर्मा, चंद्रशेखर महतो, राकेश कुमार, मंसूर मियां, राजकिशोर कुमार, अभिनाश कुमार आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन