संध्याकालीन अर्घ आज

बेतियाः सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने दिन भर के उपवास के बाद शाम को खरना किया. खरना को लेकर दिन भर व्रतियों में उत्साह रहा. व्रतियों ने पूरे श्रद्धा, विश्वास और पवित्रता के साथ छठ पूजा के प्रसाद बनाये. व्रतियों ने ठेकुआ के साथ-साथ खरना का प्रसाद तैयार किया. साठी […]
बेतियाः सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने दिन भर के उपवास के बाद शाम को खरना किया. खरना को लेकर दिन भर व्रतियों में उत्साह रहा. व्रतियों ने पूरे श्रद्धा, विश्वास और पवित्रता के साथ छठ पूजा के प्रसाद बनाये.
व्रतियों ने ठेकुआ के साथ-साथ खरना का प्रसाद तैयार किया. साठी चावल, दूध, गुड़ का रसियाव तथा गेहूं के आटे की शुद्ध घी में रोटी बनायी. शाम को छठ व्रतियों ने पूरी पवित्रता के साथ केले के पत्ते पर खरना का प्रसाद चढ़ा कर माता षष्ठी की पूजा अर्चना की. फिर खरना का प्रसाद ग्रहण कर बंधु, बांधव व परिजनों का प्रसाद खिलाया. चार दिवसीय छठ के तीसरे दिन भगवान भास्कर को छठ व्रती संध्या कालीन अघ्र्य देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










