चित्रगुप्त मंदिर में हुई विशेष पूजा

Published at :14 Nov 2015 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
चित्रगुप्त मंदिर में हुई विशेष पूजा

बेतिया : शहर के सोवा बाबू चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन चित्रांश समाज की ओर से की गयी. इस पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में चित्रांश परिवार के लोगों की भीड़ उमड़ी रही. इस मौके पर सांसद डा. संजय जायसवाल भी इस मंदिर में पहुंच कर माथा टेका. […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के सोवा बाबू चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन चित्रांश समाज की ओर से की गयी. इस पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में चित्रांश परिवार के लोगों की भीड़ उमड़ी रही. इस मौके पर सांसद डा. संजय जायसवाल भी इस मंदिर में पहुंच कर माथा टेका.

उन्होंने चित्रांश समाज के लोगों को इस पर्व की हार्दिक शुभकामना भी दी. इधर पूजा समिति के पुन्नू शरण ने कहा कि चित्रांश समाज की ओर से हर वर्ष इस मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती है. वही बच्चों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित होती है. ताकि आने वाली पीढ़ी अपने धर्म के रीति रिवाज से अवगत हो सके. उन्होंने कहा कि इस मंदिर के विकास के लिए भी प्रयास चल रहा है. मौके पर रमेश चंद्र सिन्हा , निर्भय सिन्हा, आशीष सिन्हा उर्फ राजा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन