बीडीओ की होगी गिरफ्तारी

बेतियाः मझौलिया के तत्कालीन बीडीओ दिनेश कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई के आइजी प्रवीण वशिष्ठ ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है .उक्त बीडीओ पर मझौलिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत के इंदिरा आवास सूची में हेर-फेर करने का मामला दर्ज था, जिसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की थी. इस मामले में दोषी […]
बेतियाः मझौलिया के तत्कालीन बीडीओ दिनेश कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई के आइजी प्रवीण वशिष्ठ ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है .उक्त बीडीओ पर मझौलिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत के इंदिरा आवास सूची में हेर-फेर करने का मामला दर्ज था, जिसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की थी.
इस मामले में दोषी पाते हुए बीडीओ दिनेश कुमार ,पंचायत सचिव पारस साह ,कार्यवाहक लिपिक रवि कुमार व बहुअरवा मुखिया अर्चना श्रीवास्तव पर आगे की कार्रवाई की. मामले में पंचायत सचिव ,कार्यवाहक लिपिक व बहुअरवा पंचायत मुखिया ने जमानत ले ली, लेकिन तत्कालीन बीडीओ दिनेश कुमार ने इस मामले अभी तक जमानत नहीं लिया है,जिस पर आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तारी के साथ आगे की कार्रवाई के लिए आदेश एसपी को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










