धनतेरस आज, बाजारों में रौनक

Published at :01 Nov 2013 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस आज, बाजारों में रौनक

बेतियाः दिवाली के मद्देनजर पुलिस ने शहर में गश्ती तेज कर दी है. भीड़-भाड़ वाले इलाके पर विशेष नजर है. एसपी सुनील नायक मेघावत के निर्देश पर शहर में सुरक्षा को लेकर नगर पुलिस ने कमान कसी है. कही कोई चूक न हो इसको लेकर नगर कोतवाल लगातार पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा की समीक्षा कर […]

विज्ञापन

बेतियाः दिवाली के मद्देनजर पुलिस ने शहर में गश्ती तेज कर दी है. भीड़-भाड़ वाले इलाके पर विशेष नजर है. एसपी सुनील नायक मेघावत के निर्देश पर शहर में सुरक्षा को लेकर नगर पुलिस ने कमान कसी है. कही कोई चूक न हो इसको लेकर नगर कोतवाल लगातार पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने शहर का जायजा लेकर हर पहलू पर पदाधिकारियों के साथ वार्ता किया.

नगर कोतवाल विमलेंदु कुमार ने बताया कि धनतेरस एवं दिवाली पर सुरक्षा के खास इंतजाम रहेंगे. बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जवानों को तैनात किया जायेगा. सादे लिबास एवं वरदी धारी जवान चप्पे-चप्पे पर रहेंगे. उनके पास मेंटल डिटेक्टर रहेगा. शहर के लाल बाजार, मीना बाजार सहित प्रमुख चौक -चौराहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. शहर के प्रमुख स्थलों पर वाहन चेकिंग की जायेगी. गश्ती के लिए पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है. शहर के प्रत्येक मुहल्ले में पेट्रोलिंग की जा रही है. पर्व के अवसर पर चोरी की घटना को रोकने के लिए पुलिस के जवान रात में गश्ती कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन