इनके जिम्मे उस चौक की सफाई व्यवस्था थी.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2015 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : नगर के रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में रविवार को होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई गठित की गयी. रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव जगदीश केशान की अध्यक्षता में संपन्न हुई होमियोपैथिक चिकित्सकों की बैठक में सर्व सम्मति से एसोसिएशन की जिला इकाई गठित की गई. नव गठित यूनिट के अध्यक्ष डॉॅ […]
विज्ञापन
बेतिया : नगर के रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में रविवार को होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई गठित की गयी. रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव जगदीश केशान की अध्यक्षता में संपन्न हुई होमियोपैथिक चिकित्सकों की बैठक में सर्व सम्मति से एसोसिएशन की जिला इकाई गठित की गई.
नव गठित यूनिट के अध्यक्ष डॉॅ पारस प्रसाद चुने गये. सचिव पद पर डॉॅ संजय कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. नेसार आलम तथा कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार मनोनित किये गये. वहीं संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. घनश्याम को सौंपी गयी. कार्य समिति सदस्य के रूप मे डॉ. सचिन, डॉ. परवेज, डॉ. विकाश कुमार मिश्र, डॉ. दिव्या वरदान तथा डॉ. अरविंद कुमार का मनोनयन किया गया. नयी कमिटी के गठन के बाद बैठक मे उपस्थित चिकित्सकों ने 14 नवंबर से रेड क्रॉस भवन मे नि:शुल्क होमियो चिकित्सा केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया. सचिव डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 14 नवंबर से प्रतिदिन 11 से 2 बजे तक गरीब मरीजों का रेड क्रॉस मे नि:शुल्क इलाज किया जायेगा. मौके पर डॉ. एसएनपी सिंह, डॉ. आलोक किशोर, डॉ. इंद्रासन आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










