सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Published at :24 Oct 2015 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

बेतिया : जिले के विभिन्न सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें से दो लोगों की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. शेष लोगों की चिकित्सा जीएमसीएच मे चल रही है. जानकारी के अनुसार नगर के महंथ रामरूप गोस्वामी रोड में पूजा के लिए […]

विज्ञापन

बेतिया : जिले के विभिन्न सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें से दो लोगों की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. शेष लोगों की चिकित्सा जीएमसीएच मे चल रही है. जानकारी के अनुसार नगर के महंथ रामरूप गोस्वामी रोड में पूजा के लिए जा रहे बाइक से गिर कर बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गये.

जिसमें मुफस्सिल थाना के बानुछापर निवासी विनय पाठक की तीन वर्षीय पुत्री बब्ली, राज कुमार पाठक (30), लक्ष्मी कुमारी (11) शामिल है. चौतरवा थाना के बहुअरवा के समीप मंगलवार की संध्या राजमाता नामक बस ने एक साइकिल सवार को ठोकर मार दी. जिसकी चिकित्सा जीएमसीएच में चल रही है.

साइकिल सवार की पहचान चौतरवा थाना के चौबरिया गांव निवासी ललन माली का पुत्र राजा कुमार (15) के रूप में हुई है. जो फूल लेकर दुर्गा मंडप परसौनी जा रहा था. वहीं बगहा रेलवे ढाला के समीप बाइक से गिर कर एक महिला घायल हो गयी. जिसकी इलाज जीएमसीएच मे चल रहा है.

महिला की पहचान बगहा थाना के चखनी गांव निवासी सत्यदेव बैठा की पत्नी सुनीता देवी (36) के रूप में हुई है. वहीं रामनगर नरकटियागंज सड़क मार्ग पर धोकराहां गांव के समीप आमने-सामने बाइक टक्कर में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी चिकित्सा जीएमसीएच मे चल रही है. युवक शिकारपुर थाना के डुमरिया गांव का संदीप कुमार (15) है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन