अपहरण मामले में यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा करण

चनपटिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक माह पूर्व हुए बच्चे के अपहरण के मामले में चनपटिया के एक युवक को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया है. हिरासत में लिया गया युवक चनपटिया बाजार के चन्द्रगुप्त गुप्ता का पुत्र करण गुप्ता बताया गया है. करण की गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन के आधार पर की […]
चनपटिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक माह पूर्व हुए बच्चे के अपहरण के मामले में चनपटिया के एक युवक को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया है. हिरासत में लिया गया युवक चनपटिया बाजार के चन्द्रगुप्त गुप्ता का पुत्र करण गुप्ता बताया गया है. करण की गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गयी है. उस पर देवरिया कोतवाली थाना में बच्चे का अपहरण व रंगदारी का मामला दर्ज है.
करण पर आरोप है कि उसने व उसके गिरोह के लोगों ने सितंबर माह में देवरिया कोतवाली क्षेत्र से काशीनाथ तिवारी के पुत्र शिवम कुमार (14) का अपहरण कर लिया था. अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी शिवम के पिता के मोबाइल पर फिरौती की मांग करते थे. फिरौती की राशि नहीं देने पर शिवम की हत्या करने की भी धमकी दी थी. इधर पुलिस मोबाइल के लोकेशन से अपराध का केंद्र बिंदू चनपटिया पता लगायी. करण भी पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया है. पुलिस करण के बयान के आधार पर उसके गिरोह के करीब पहुंचने का दावा कर रही है. चनपटिया थानाध्यक्ष आरके झा ने करण की गिरफ्तारी की बात स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










