मेले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

बेतिया : दशहरा व मुहर्रम के मेले में शरारत करना भारी पड़ सकता है, जेल जाने तक की नौबत आ सकती है. कारण कि मेले में दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं. कुछ स्थानों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने सख्त निर्देश दिया है कि मेले में शरारत करने […]
बेतिया : दशहरा व मुहर्रम के मेले में शरारत करना भारी पड़ सकता है, जेल जाने तक की नौबत आ सकती है. कारण कि मेले में दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं. कुछ स्थानों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है.
डीएम लोकेश कुमार सिंह ने सख्त निर्देश दिया है कि मेले में शरारत करने वालों को बख्शा नहीं जाये, छात्राओं, महिलाओें से छेड़खानी करने वाले शोहदों को जेल भेजा जाये.
दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि 13 अक्तूबर से शुरू हुआ दुर्गापूजा का त्योहार 23 को समाप्त हो रहा है. इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो सोमवार को अपने कार्यस्थल पर पहुंच गये हैं.
हजारी पशु मेला में चार टीमें रहेंगी मुस्तैद
डीएम ने कहा कि दशहरा के अवसर पर बेतिया शहर में एक बड़ा पशु मेला लगता है. इसमें भीड़ को देखते हुए चार मोबाइल गश्ती दल की व्यवस्था की गयी है. बगहा, नरकटियागंज व रामनगर में एक-एक मोबाइल गश्ती दल निगरानी करेगी.
विसर्जन के दौरान विशेष निगरानी के निर्देश
िजलािधकारी ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूसों के मार्ग एवं समय आदि को लेकर विवाद की आशंका रहती है. मुख्य रूप से ऐसे मार्ग जिनके बगल में मसजिद, ईदगाह व कब्रिस्तान स्थित है या जो पूर्व में विवादित रहे हैं उन पर पदाधिकारी सावधानी पूर्वक नजर बनाये रखेंगे, ताकि कोई अप्रिय घटना घटिन नहीं हो सके.
मुहर्रम को लेकर तीन जोन में बंटा जिला
मुहर्रम पर्व को लेकर जिले को तीन जोन में बांटा गया है. डीएम ने बेतिया, नरकटियागंज व बगहा को जोन मुख्यालय बनाया है. यहां के एसडीएम को दंडाधिकारी व एसडीपीओ को पुलिस पदाधिकारी के रुप में मेले की जिम्मेवारी दी गयी है.
बंद रहेंगी शराब दुकानें
डीएम ने दशहरा एवं मुहर्रम के दिन जिले के सभी शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










