जमीन विवाद में जख्मी युवक की मौत

Published at :17 Oct 2015 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में जख्मी युवक की मौत

मझौलिया : थाना क्षेत्र के ओझा मठिया गांव मे करीब एक माह पूर्व दो गुटों के बीच गैर मजरूआ जमीन को लेकर हुए हिंसक झड़प में इलाजरत जंगबहादूर साह की मौत हो गयी. जिसको लेकर ओझा मठिया गांव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात की गयी है. बताते चले कि कई […]

विज्ञापन

मझौलिया : थाना क्षेत्र के ओझा मठिया गांव मे करीब एक माह पूर्व दो गुटों के बीच गैर मजरूआ जमीन को लेकर हुए हिंसक झड़प में इलाजरत जंगबहादूर साह की मौत हो गयी.

जिसको लेकर ओझा मठिया गांव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात की गयी है. बताते चले कि कई वर्षों से गैरमजरूआ भूमि पर कब्जवारी को लेकर उस गांव के दो गुटों के लोग आपस में हिंसक झड़प कर चुके है. दर्जनों लोगों पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज भी की गयी है.

थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जवारी करने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. जिसमें दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. गांव में फिलहाल किसी प्रकार का तनाव नहीं है. किसी प्रकार की विवाद नहीं हो उसे लेकर गश्ती गाड़ी को नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन