गोदाम का शटर तोड़ माल को भेजते थे दूसरे राज्य

Published at :07 Oct 2015 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
गोदाम का शटर तोड़ माल को भेजते थे दूसरे राज्य

सरिसवा : दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े शटर तोड़वा गिरोह के शातिरों ने सनसनी खेज खुलासा किया है. शातिरों ने पुलिस को दिये बयान में खुलासा किया है कि वे बड़े गोदामों का शटर तोड़ कर माल निकाल कर दूसरे राज्य में भेजते थे. इससे उन्होंने लाखों की कमाई होती थी. इधर कुछ दिनों पूर्व […]

विज्ञापन

सरिसवा : दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े शटर तोड़वा गिरोह के शातिरों ने सनसनी खेज खुलासा किया है. शातिरों ने पुलिस को दिये बयान में खुलासा किया है कि वे बड़े गोदामों का शटर तोड़ कर माल निकाल कर दूसरे राज्य में भेजते थे.

इससे उन्होंने लाखों की कमाई होती थी. इधर कुछ दिनों पूर्व माधोपुर के आनंद कुमार, शिब्बू कुमार, इसरार हक व पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना के श्रीपुर के लक्ष्मण कुमार करीब दो करोड़ रूपये की संपत्ति लेकर भाग आये थे.

मझौलिया थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र ठाकुर ने बताया कि चारों शातिरों के गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस आयी थी. जिसमें दिल्ली एसपी बादली थाना के पुलिस पदाधिकारी के अलावे हेड कांस्टेबल कमरवाल एवं रविन्द्र कुमार शामिल थे. दिल्ली पुलिस ने बतायी कि उक्त चारों दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन