विकास के लिए नीतीश का सीएम रहना जरूरी: अवधेश

Published at :14 Jul 2015 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के लिए नीतीश का सीएम रहना जरूरी: अवधेश

बेतिया : राज्य के नगर विकास एवं गन्ना विकास मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा है कि देश में मोदी की सरकार जबसे आयी है तबसे देशवासी केवल वादो के छलावे में जी रहे हैं. मोदीजी ने अपने चुनावी सभाओं में बड़े बड़े वादे किये अब यहीं जुमला बिहार के चुनाव के साथ भी भाजपा […]

विज्ञापन
बेतिया : राज्य के नगर विकास एवं गन्ना विकास मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा है कि देश में मोदी की सरकार जबसे आयी है तबसे देशवासी केवल वादो के छलावे में जी रहे हैं. मोदीजी ने अपने चुनावी सभाओं में बड़े बड़े वादे किये अब यहीं जुमला बिहार के चुनाव के साथ भी भाजपा अपनाने का प्रयास कर रही है.
वे आज बेतिया के आर एल इंटनरेशनल स्कूल में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य के नीतीश सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार का बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहना जरूरी है.
वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद अजरून राय ने कहा कि वे जनता के बीच जाकर केन्द्र सरकार का असली चेहरा दिखाने का काम करे. भाजपा को अफवाह पार्टी बताते हुए किसान विरोधी नौजवान विरोधी बिहार विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि जब से मोदी की सरकार सता में आयी है, तबसे पूंजीपतियों के पूंजी में 70 हजार करोड़ की वृद्घि हुयी है. वहीं 80 फीसदी लोगों की आमदनी इस समय 20 रुपये प्रतिदिन से भी कम हो गयी है.
उन्होंने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास केवल नीतीश कुमार ही दे सकते हैं. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद अनिल सहनी ने कहा कि एफडीआई के बहाने केन्द्र सरकार देश को एकबार फिर गुलामी की ओर धकेल रही है. देश में अच्छे दिन आये नहीं लेकिन विदेशी छा गये. देश आर्थिक गुलामी की ओर जा रहा है. इसके लिए नौजवानों को फिर आगे आना होगा.
नरेन्द्र मोदी देश को विदेशियों के हाथों गिरवी रखने का काम कर रहे है. कार्यक्रम को पूर्व सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को कहा अबतक घर घर दस्तक, परचा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत जनता को जगाने का काम किया है. उसी प्रकार अब जनता के बीच जाकर नीतीश सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करे.
केन्द्र सरकार पुरी तरह घोटालो में डूबी हुयी है. यहां तक कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी अब भ्रष्टाचार में लिप्त होते जा रहे हैं. कार्यक्रम को पार्टी के प़ चंपारण प्रभारी, मिथिलेश सिंह, लालबाबू गोड़, नंदकिशोर चौधरी, डा़ एन एन शाही, अनिल कुमार झा, उमाकांत सिंह, शंभु पाण्डेय, शंभु प्रसाद गुप्ता, डा़ डी पी चौधरी, विजय कुमार समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. मौके पर दीपू सिंह, ब्रजेश कुशवाहा राजन कुमार , दीपू मिश्र आदि भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन