बिना यूनिफॉर्म स्कूल आये छात्रों को शिक्षकों ने पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2015 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

योगापट्टी : आदर्श उच्च विद्यालय मच्छरगांवा में बिना यूनिफॉर्म पहन पढ़ने आये छात्रों को पीट दिया गया. इससे भड़के छात्र हंगामा मचाने लगे. स्कूल में जमकर तोड़-फोड़ की. इसके बाद पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी सड़क पर उतर आये और मच्छरगांवा-फतेहपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जाम की सूचना […]
विज्ञापन
योगापट्टी : आदर्श उच्च विद्यालय मच्छरगांवा में बिना यूनिफॉर्म पहन पढ़ने आये छात्रों को पीट दिया गया. इससे भड़के छात्र हंगामा मचाने लगे. स्कूल में जमकर तोड़-फोड़ की. इसके बाद पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी सड़क पर उतर आये और मच्छरगांवा-फतेहपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया.
जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा व थानाध्यक्ष सम्राट दीपक पहुंचे और छात्रों को समझा-बुझा कर शांत करा सड़क जाम हटाया. विद्यालय परिसर में पहुंचे बीडीओ व थानाध्यक्ष से छात्रओं ने भी शिक्षकों द्वारा र्दुव्यवहार करने का आरोप लगाया. पदाधिकारियों द्वारा स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई के आश्चासन पर छात्र माने.
छात्रों ने मांगी थी एक दिन की मोहलत
हुआ यूं कि विद्यालय में प्रार्थना समाप्त होने के बाद प्रधानाध्यापक वशिष्ठ दूबे के निर्देश पर शिक्षकों द्वारा छात्रों को ड्रेस के लिए निकाले जाने लगा. छात्रों ने अगले दिन से ड्रेस पहन कर आने की बात कहते हुए एक दिन की मोहलत मांगी. आरोप है कि इसके बावजूद भी शिक्षक ने यूनिफॉर्म पहन नहीं आये करीब एक दर्जन छात्रों की पिटाई कर दी. छात्रों को पीटता देख अन्य छात्र आक्रोशित हो उठे.
इन्हें आयी चोंटे
पिटाई से नवम वर्ग का छात्र अफताब आलम व कुंदन कुमार समेत अन्य चोटिल हो गये हैं. घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










