2328 छात्रों ने दिया इंट्रेंस एग्जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : डिग्री वन में दाखिले के लिए मंगलवार को एमजेके कॉलेज में इंट्रैंस एग्जाम शुरू हो गया. पहले दिन की परीक्षा में कुल 2328 छात्र-छात्र शामिल हुए. प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले छात्र का ही दाखिला होगा. नामांकन जांच परीक्षा दो पॉलियों में हुआ. पहली पाली में 10 से 11 बजे तक हुई. […]
विज्ञापन
बेतिया : डिग्री वन में दाखिले के लिए मंगलवार को एमजेके कॉलेज में इंट्रैंस एग्जाम शुरू हो गया. पहले दिन की परीक्षा में कुल 2328 छात्र-छात्र शामिल हुए. प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले छात्र का ही दाखिला होगा.
नामांकन जांच परीक्षा दो पॉलियों में हुआ. पहली पाली में 10 से 11 बजे तक हुई. इसमें ग्रुप ए यानि भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व गणित विषय में नामांकन चाहने वाले 1138 छात्रों में से 1010 छात्र उपस्थित हुए. दो बजे से तीन तक हुई द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 1488 आवेदित छात्रों में से 1318 ने परीक्षा दी. इसमें ग्रुप बी के इतिहास, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, उर्दू, संस्कृत व संगीत की परीक्षा हुई. परीक्षा नियंत्रक डॉ आरके चौधरी ने बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी.
ग्रुप सी व डी की परीक्षा आज
आठ जुलाई को प्रथम पाली में ग्रुप सी के भूगोल, अर्थशास्त्र व हिन्दी की परीक्षा होगी. जिसमें 1910 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जबकि ग्रुप डी के राजनीतिक विज्ञान व मनोविज्ञान की परीक्षा में 910 परीक्षार्थी भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










