18 बूथों पर 94.08 % हुआ मतदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव, 5081 में 4780 मतदाताओं ने डाले वोट बेतिया : विधान परिषद चुनाव में इस बार रिकार्ड मतदान हुआ. डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस जिला में 94.08 फीसदी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ. किसी भी बूथ पर किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न नहीं […]
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव, 5081 में 4780 मतदाताओं ने डाले वोट
बेतिया : विधान परिषद चुनाव में इस बार रिकार्ड मतदान हुआ. डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस जिला में 94.08 फीसदी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ. किसी भी बूथ पर किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई. मतदाताओं ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान किया है. इस जिला में कुल 5081 वोटर थे. इसमें से 4780 वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.
मतदान में पिपरासी रहा अव्वल
पिपरासी प्रखंड इस चुनाव के मतदान में अव्वल रहा. डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कुल वोटर इस प्रखंड में 75 थे. इसमें 74 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. वही दूसरे स्थान पर मतदान के मामले में गौनाहा प्रखंड रहा. जहां 290 वोटर में 281 ने वोट डाले.
नरकटियागंज में 93 प्रतिशत हुआ मतदान
नरकटियागंज : विधान परिषद का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया़ नरकटियागंज प्रखंड में मतदान का प्रतिशत लगभग 93 प्रतिशत रहा़ कुल 471 मतदाताओं में से 437 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया़ सुबह नव बजे तक मतदान की प्रक्रिया काफी धीमी रही़ इस समय तक कुल 471 मतदाताओं में से मात्र 14 लोगों ने हीं मतदान किया था़ लेकिन दस बजते बजते मतदान की गति में तेजी आ गयी और 10 बजकर 20 मिनट तक 63 जन प्रतिनिधि अपना वोट डाल चुके थे. प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गयी थी़ मतदान केन्द्र के आस पास बैरियर लगाये गये थ़े
नौतन में 12 बजे तक गिर गये थे 34 फीसदी वोट
नौतन. प्रखंड मुख्यालय नौतन में विधान परिषद चुनाव का मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुई. दोपहर 12 बजे तक इस बूथ पर 34 फीसदी वोट पड़ चुके थे. इस बूथ पर जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह एवं एसपी विनय कुमार ने जायजा लिया.
मैनाटांड में एक बजे तक 76 प्रतिशत मतदान
मैनाटांड : प्रखंड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा ैकर्मियों के बीच जनप्रतिनिधि मतदाताओं ने वोट डाले. पीठासीन पदाधिकारी सह बीडीओ आनंद कुमार विमृति ने बताया कि दोपहर एक बजे तक कुल 76 प्रतिशत मतदान हो गये थे.
लौरिया में आधा घंटा विलंब से मतदान
लौरिया : प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान खराब मौसम के कारण आधा घंटा से विलंब से शुरू हुई. सुबह 8 से 9 बजे तक सिर्फ 3 वोट ही पड़े थे. लेकिन जैसे ही मौसम साफ हुआ वोटरों की कतार लग गयी. इस मतदान केंद्र पर जिला पार्षद अमृतमा प्रकाश, मुनिंद्र तिवारी, मदन ठाकुर, प्रखंड प्रमुख ममता देवी, उपप्रमुख मो. जाैवाद, मुखिया संघ के अध्यक्ष राणा सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
गौनाहा में शांतिपूर्ण रहा मतदान
गौनाहा : प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 8 पर शांति पूर्ण तरिके से मतदान संपन्न हुआ. प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी इस्तेयाक अंसारी ने बताया कि उक्त केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 289 है. वहीं 12 बजे तक 35 फीसदी वोट डाले जा चुके थे.
चनपटिया में दोपहर बाद बढ़ा मतदान का रफ्तार
चनपटिया : प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधि वोटरों ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया. जनप्रतिनिधि सुबह से ही मतदान के लिए लाइन में लग गये थे. सुबह में मतदान की गति कुछ धीमी रही वही दोपहर होते-होते में रफ्तार बढ़ गयी. सुबह 11 बजे तक कुल 362 वोटों में मात्र 56 लोगों ने ही मतदान किये थे. वही दोपहर एक बजे यह संख्या 150 हो गयी.
बैरिया में 283 में 272 ने डाले वोट
बैरिया . प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को बारिश के चलते मतदान का प्रतिशत सुबह में काफी कम रहा. मतदान खत्म होने तक कुल 283 वोटरों में से 272 मतदाताओं ने वोट डाल दिये. डीएम लोकेश कुमार ने पहुंच कर विधि व्यवस्था का जायजा ली. इस केंद्र पर नौतन विधायक प्रो. मनोरमा प्रसाद ने भी अपना वोट डाला.
सिकटा में 12 बजे तक 60 फीसदी पोल
सिकटा . प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर निर्धारित समय पर मतदान कार्य प्रारंभ हो गया था. मतदाता इतने उत्साहित थे कि 12 बजे तक 60 प्रतिशत वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
मझौलिया दो बजे तक डाले गये 320 मत
मझौलिया . प्रखंड परिसर में विधान परिषद चुनाव के मतदान केंद्र संख्या 16 पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह में मतदान का प्रतिशत कम रहा . लेकिन दोपहर एक बजे तक कुल 443 मतदाताओं में 320 वोटर वोट डाल चुके थे. एसडीएम ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे थे.
योगापट्टी में 321 में 311 वोट पोल
योगापट्टी. प्रखंड मुख्यालय स्थित बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान रहा. वही इस बूथ पर पूर्व कला संस्कृति मंत्री सह स्थानीय विधायक विनय बिहारी व विधान परिषद के भाजपा प्रत्याशी संतोष राव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पीठासीन पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 321 वोटर में 311 लोगों ने मतदान किये है.
बेतिया बूथ पर 92.16 फीसदी मतदान
बेतिया प्रखंड मुख्यालय बूथ पर कुल 92.16 फीसदी मतदान हुआ. इस बूथ पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रेणु देवी, सांसद डा. संजय जायसवाल, नप सभापति जनक साह, उप सभापति आदि ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










