बाइक के लिए टूट गया सात जनमों का नाता

Published at :07 Jul 2015 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक के लिए टूट गया सात जनमों का नाता

बेतिया : शिकारपुर थाना के पकड़ी ढाला नट नगर में दहेज में बाइक नहीं देने को लेकर तीन साल पूर्व तय हुई शादी टूट गयी. जब दहेज में दिये गये 2 लाख नगद लड़की वालों ने मांगी, तो लड़का पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया. घायल कलीमा खातून व […]

विज्ञापन
बेतिया : शिकारपुर थाना के पकड़ी ढाला नट नगर में दहेज में बाइक नहीं देने को लेकर तीन साल पूर्व तय हुई शादी टूट गयी. जब दहेज में दिये गये 2 लाख नगद लड़की वालों ने मांगी, तो लड़का पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया. घायल कलीमा खातून व अकबर अली को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
घायल अकबर अली ने पुलिस को दिये गये बयान ने बताया है कि उसकी भतीजी इसलाम खलीफा की पुत्री मनीफा खातून की शादी मंटू नट के पुत्र मंसूर नट से तीन वर्ष पूर्व तय हुई थी. शादी में दहेज के रुप में दो लाख रुपये नगद देना था.
जिसे लड़का गुट को लड़की पक्ष के लोगों ने दे दिया. इस वर्ष शादी करने की बात आई,तो लड़का पक्ष के लोगों ने दहेज में एक बाइक की भी मांग कर डाली. बाइक देने में जब लड़की के पिता इसलाम खलीफा ने अपनी असमर्थता जतायी,तो लड़का पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दी.
दहेज में दिये गये रुपये को मांगने जब इसलाम खलीफा अपने परिजनों के साथ मंटू नट के घर गये, तो मंटू नट ने रुपये देने से इनकार कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन