सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2015 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : जिले के विभिन्न सड़क मार्गो पर महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी का इलाज सदर अस्पताल एमजेके में चल रहा है. जबकि घायल नित्यानंद सिंह की मौत पटना ले जाने के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार थाना के पुरानी गुदरी (तुरहा टोला) निवासी नित्यानंद सिंह (50) रविवार […]
विज्ञापन
बेतिया : जिले के विभिन्न सड़क मार्गो पर महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी का इलाज सदर अस्पताल एमजेके में चल रहा है. जबकि घायल नित्यानंद सिंह की मौत पटना ले जाने के दौरान हो गयी.
जानकारी के अनुसार थाना के पुरानी गुदरी (तुरहा टोला) निवासी नित्यानंद सिंह (50) रविवार की रात भोजन कर महावीर मंदिर के समीप टहल रहे थे. तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी. सुप्रिया रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी राजेश्वर ओझा की पत्नी शैलबाना देवी (65) सोमवार की सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने जा रही थी तभी बोलेरो ने ठोकर मार दी और फरार हो गया.
उधर, नौतन मंगलपुर पांडेय टोला सड़क पर ट्रैक्टर ने एक बाइक चालक मार दी. जिसमें मलाही थाना के बड़हरवा गावं निवासी स्व. हीरालाल साह का पुत्र छोटन गुप्ता (21) घायल हो गये.
योगापट्टी थाना के चमईनियां बाजार से पुजाई कर घर वापस जा रहे ट्रैक्टर चालक घटना स्थल पर ही ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










