ऑर्केस्ट्रा देखने को लेकर दो गुटों में झड़प

बैरिया. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार की रात ऑर्केस्ट्रा देखने को लेकर गांव के ही दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई. जिसमें दोनों गुटों के तरफ से चार लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक बैरिया बीन टोली गांव में श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुजहां गांव से शंभु मुखिया के घर शनिवार को बरात […]
बैरिया. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार की रात ऑर्केस्ट्रा देखने को लेकर गांव के ही दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई. जिसमें दोनों गुटों के तरफ से चार लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक बैरिया बीन टोली गांव में श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुजहां गांव से शंभु मुखिया के घर शनिवार को बरात आयी थी. जिसमें ऑर्केस्ट्रा का संचालन प्रखंड परिसर में ही किया जा रहा था. तब तक दर्शकों के बीच फरमाइशी गाने सुनने को लेकर हो-हल्ला शुरू हुआ.
इस बीच लड़की गुट के आदेश मुखिया, भोला मुखिया, शांति माहौल बनाने के दौरान गांव के ही लोग दो गुटों में बट गये. घंटों तक हाथापाई हुई. जिसमें टुनटुन मुखिया, भिखारी मुखिया, आदेश मुखिया, भोला मुखिया बुरी तरह से घायल हो गये. घायलों की इलाज सदर अस्पताल एमजेके में चल रही है. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि दोनों गुटों को बैठा कर पंचायती द्वारा सुलह करा दी गयी है और दोषियों को 25 हजार रुपया आर्थिक दंड के साथ छोड़ दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










