भूकंप के बाद : सीएम ने लिया पीड़ितों के लिए बन रहे राहत पैकेट का जायजा

Published at :30 Apr 2015 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
भूकंप के बाद : सीएम ने लिया पीड़ितों के लिए बन रहे राहत पैकेट का जायजा

बेतिया : भूकंप व तूफान से किसानों के फसलों की हुई नुकसान की भी भरपाई राज्य सरकार करेगी. किसानों के साथ राज्य सरकार है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि किसानों के फसलों की नुकसान की सूचना मिली है. इसके लिए जिला स्तर पर प्रभावित किसानों की सूची तैयार करने का निर्देश कृषि अधिकारियों को […]

विज्ञापन

बेतिया : भूकंप व तूफान से किसानों के फसलों की हुई नुकसान की भी भरपाई राज्य सरकार करेगी. किसानों के साथ राज्य सरकार है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि किसानों के फसलों की नुकसान की सूचना मिली है. इसके लिए जिला स्तर पर प्रभावित किसानों की सूची तैयार करने का निर्देश कृषि अधिकारियों को दिया गया है.

उसके बाद मुआवजा दिया जायेगा. तैयार सूची जिला के बेवसाइट पर डालने का भी निर्देश डीएम को सीएम ने दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नगर भवन स्थित इंडोर स्टेडियम में तैयार हो रहे राहत पैकेट का जायजा लेने के लिए बुधवार की सुबह पहुंचे थे. राहत वितरण में किसी तरह की कमी न रह जाये, इसके लिए सभी जिले के प्रभारी मंत्री व प्रभारी सचिव को जिला मुख्यालय में कैंप करने की बात कही.

मौके पर प्रभारी मंत्री पी के शाही, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, डीजीपी पी के ठाकुर, मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार, आतिश चंद्रा, प्रभारी सचिव विवेक कुमार सिंह, जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह, एसपी सौरभ कुमार शाह, अपर समाहर्ता व्यास मुनि प्रधान, डीडीसी जवाहर प्रसाद, एसडीएम सुनील कुमार, ओएसडी शिवरंजन, वरीय उपसमाहर्ता विद्यानंद सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष डा. एन एन शाही आदि उपस्थित थे.

तोदी बंधु के आवास पर मुख्यमंत्री

ने किया रात्रि विश्रम

सीएम नीतीश कुमार मंगलवार की रात्रि करीब 12 बजे बेतिया अपने काफिला के साथ पहुंचे. रक्सौल से सड़क मार्ग होते हुए सीएम सीधे नगर के उज्जैन टोला स्थित मित्र सह उद्योगपति तोदी बंधु के आवास पर पहुंचे. जदयू के कई नेता सीएम के स्वागत खड़े थे. सीएम के यात्री विश्रम व भोजन की व्यवस्था तोदी बंधु के यहां थी. सीएम बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तोदी बंधु के आवास से निकले व नगर भवन पहुंचे. राहत सामग्रियों का जायजा लेने के बाद हवाई मार्ग से सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन