अधिवक्ता से मारपीट, चेन छीनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Apr 2015 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : न्यायालय परिसर में कतिपय तत्वों ने अधिवक्ता शंकर प्रसाद से मारपीट कर सोने का सोन छिन लिया. इस बावत इंदिरा चौक निवासी अधिवक्ता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में पुरानी गुदरी के राजेश्वर प्रसाद, उनके दो पुत्र व अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है. अधिवक्ता ने आरोप लगाया […]
विज्ञापन
बेतिया : न्यायालय परिसर में कतिपय तत्वों ने अधिवक्ता शंकर प्रसाद से मारपीट कर सोने का सोन छिन लिया. इस बावत इंदिरा चौक निवासी अधिवक्ता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में पुरानी गुदरी के राजेश्वर प्रसाद, उनके दो पुत्र व अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है.
अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि सुनील कुमार वर्मा के साथ सभी आरोपी शपथ पत्र बनवाने आये थे.उन्होंने प्रति शपथ पत्र 35 रुपया देने की बात कही. तक आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब इसका विरोध अधिवक्ता ने कि तो पिता-पुत्र व अन्य लोगों ने मारपीट कर पैकेट से नगद एक हजार रुपया व गले से सोने का चेन छिन कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
घर में घुस कर महिला से मारपीट
बेतिया : शहर के नवरंगाबाग में मुकेश राउत की पत्नी माधुरी देवी से पड़ोसियों ने घर में घुस कर मारपीट किया. महिला ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में पड़ोसी हृदया राउत, नंदी राउत, रूना देवी, मिन्दा देवी को आरोपी बनाया है. थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, माधुरी देवी संध्या अपने घर में अकेले थी. घर में अकेला जान कर सभी आरोपी घर में घुस गये और आंगन में ले जा कर उसके साथ मारपीट करते हुए सोने का आभूषण छिन कर भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










