भूकंप से बचे तो सड़क दुर्घटना में हुए घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Apr 2015 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : अजीब विडंबना रही नरकटियागंज के अकबर व आजाद के साथ. नेपाल में 25 अप्रैल को भूकंप की त्रसदी से मौत के मुंह से निकले ही थे, कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. अब दोनों जीवन-मौत से लड़ रहे हैं. हुआ यूं कि नरकटियागंज के मलदहिया पोखिरिया गांव के साहेब अली […]
विज्ञापन
बेतिया : अजीब विडंबना रही नरकटियागंज के अकबर व आजाद के साथ. नेपाल में 25 अप्रैल को भूकंप की त्रसदी से मौत के मुंह से निकले ही थे, कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. अब दोनों जीवन-मौत से लड़ रहे हैं.
हुआ यूं कि नरकटियागंज के मलदहिया पोखिरिया गांव के साहेब अली का पुत्र अकबर अली व बरमात शेख का पुत्र आजाद शेख 25 को नेपाल के काठमांठू में आये भूकंप से तो बच गये. किसी तरह जान बचाकर एक पिक-अप गाड़ी से घर लौट रहे थे. इसी बीच पिक-अप बीरगंज-पथलहिया मुख्य सड़क जीतपुर के पास पिक-अप पलट गया. जिसमें अकबर व आजाद शेख गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने बीरगंज अस्पताल में भरती कराया.
जब इसकी सूचना घायलों के परिजनों को मिली,तो परिजनों ने बुधवार को बीरगंज से लाकर इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया.जहां अब भी दोनों की हालत में गंभीर बनी हुई है.
पेंटर का करते थे काम
अकबर अली व आजाद शेख वर्षो से नेपाल के काठमांठू में रह कर पेंटर का काम करते थे. 25 अप्रैल को आये भूकंप में किसी तरह से उनकी जान बची थी. भूकंप के दिन उनके आंखों के सामने कई लोग काम के गाल में समा गये.भूकंप के दिन का भय उनके आंखों में साफ नजर आ रहा था.
मैनाटांड़ : प्रखंड क्षेत्र के प्रा. वि. कमलानगर में बुधवार को नियोजित शिक्षकों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह ने किया. बैठक में सर्व प्रथम नेपाल में हुई भूकंप के पीड़ितों को सहायतार्थ के लिए अपने एक दिन का मानदेय देने का निर्णय लिया गया. साथ भूकंप में मारे गये लोगों को श्रद्धाजंलि दी गयी.
मौके पर राजू सिंह, नंदलाल प्रसाद, अख्तर हुसैन, म. हुसैन, ध्रुव राम, प्रहलाद प्रसाद, राजेदश राम, विजय महतो, खुर्शिद आलम, हरिशंकर राम आदि मौजूद रहे.
हड़ताल 21वें दिन भी जारी
नरकटियागंज. नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी रहा़ जिसके कारण सभी विद्यालयों में पठन पाठन पूरी तरह से बाधित है़
दूसरी ओर नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक मंगलवार की शाम बीआरसी में संपन्न हुयी़ बैठक में नियोजित शिक्षकों ने एकजुटता बनाये रखने तथा विद्यालयों में तालाबंदी जारी रखने का निर्णय लिया़ संघ के जिला महासचिव शेख नेजामुद्दीन ने कहा कि जब तक सरकार समान कार्य के लिए समान वेतनमान की घोषणा नहीं करती शिक्षकों की हड़ताल जारी रहेगी़ बैठक में उपस्थित रहने वालों में केशव तिवारी,कृष्णा साह,ब्रज मोहन प्रसाद, विरेन्द्र कुमार,खुश्बू कुमारी,पुनम कुमारी, किरण कुमारी,अनिता कुमारी प्रमुख हैं.
एसडीएम करेंगे भुगतान की जांच
नरकटियागंज : बरवा बरौली पंचायत में इंदिरा आवास के दूसरे किस्त की जांच एसडीएम स्वयं करेंग़े इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जनता दरबार में शिकायत आयी है कि बरवा बरौली पंचायत में इंदिरा आवास के द्वितीय किस्त में काफी गड़बड़ी हुई है़
बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी के जनता दरबार में सोफवा गांव निवासी राम औतार राय ने एसडीएम से शिकायत किया कि राजपुर तुमकड़िया पंचायत का इंदिरा आवास सहायक पांच हजार रूपया की रिश्वत मांग रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










