चकाचक होगा स्टेशन जाने वाला रास्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : स्थानीय रेलवे स्टेशन को जाने वाला मार्ग माह भीतर चकाचक हो जायेगा. फर्राटा भरते हुए आप सीधे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे. मार्ग के मरम्मत के लिए कार्य शुरू हो गया है. स्थानीय रेलवे स्टेशन चौक से बानू छापर, दुसैय्या और शहर को आने वाली तीनों सड़कें जजर्र हो चुकी हैं. इस मार्ग पर […]
विज्ञापन
बेतिया : स्थानीय रेलवे स्टेशन को जाने वाला मार्ग माह भीतर चकाचक हो जायेगा. फर्राटा भरते हुए आप सीधे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे. मार्ग के मरम्मत के लिए कार्य शुरू हो गया है. स्थानीय रेलवे स्टेशन चौक से बानू छापर, दुसैय्या और शहर को आने वाली तीनों सड़कें जजर्र हो चुकी हैं. इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गये हैं. गिट्टियां उखड़ चुकी है. नतीजा आये दिन बाइक सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं.
बावजूद इसके सड़क के मरम्मत की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा था. ‘प्रभात खबर’ ने इस समस्या को रेल जीएम के दौरे वाले दिन 16 मार्च को प्रकाशित किया. असर रहा कि जीएम ने मार्ग मरम्मत के आदेश दिये और अब कार्य शुरू हो गया है. स्टेशन अधीक्षक बच्च राम का कहना है मार्ग मरम्मत निर्माण में प्रयुक्त सामग्री आ चुकी है. माह भीतर कार्य पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










