नवरात्र आज से, घर घर विराजेंगी मां अंबे

Published at :21 Mar 2015 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र आज से, घर घर विराजेंगी मां अंबे

बेतिया : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के संग ही शनिवार से नवरात्र का आरंभ हो रहा है. घोड़े पर सवार होकर आ रही मां अम्बे घर-घर विराजेंगी. कलश स्थापित होगा. श्रद्धालु आठ दिनों तक पूजन-अर्चन संग सप्तशती का पाठ करेंगे. नवरात्र को लेकर शहर में स्थित प्राचीन मंदिर दुर्गाबाग और कालीबाग में भी तैयारी पूरी कर […]

विज्ञापन

बेतिया : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के संग ही शनिवार से नवरात्र का आरंभ हो रहा है. घोड़े पर सवार होकर आ रही मां अम्बे घर-घर विराजेंगी. कलश स्थापित होगा. श्रद्धालु आठ दिनों तक पूजन-अर्चन संग सप्तशती का पाठ करेंगे. नवरात्र को लेकर शहर में स्थित प्राचीन मंदिर दुर्गाबाग और कालीबाग में भी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पूजन-अर्चन के लिये जुटेंगे. शहर के लाल बाजार, सोआ बाबू चौक आदि चौराहों पर पूजा में प्रयुक्त सामग्रियों की दुकानें सज गयी हैं. लोग चुनरी, नारियल, कलश, सिन्दुर आदि की खरीदारी में जुटे हैं. शहर के हरिवाटिका चौक की आराधना जायसवाल कहती है कि इस बार भी वह श्रद्धा के साथ मां की पूजा करेंगी.

* मंदिर में जुटेंगे श्रद्धालु
पटजीरवा स्थित सिद्ध पीठ, नवलपुर, फंगहा, पूंजहा स्थित देवी मंदिर में भी नवरात्र को लेकर तैयारी पूरी की गयी है. श्रद्धालु शनिवार से मंदिर में पूजन-अर्चन के लिये जुटेंगे.
* कैसे करें कलश स्थापना
भारतीय विद्त्समिति के महामंत्री पंडित जोखन पाण्डेय शास्त्री के अनुसार चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा का चित्र स्थापित करें. इसके सामने बालू की वेदी बनाकर उस पर रोली से अष्टकमल बनाये.
फिर गाय का गोबर रख इसपर कलश स्थापित करें. कलश में आम का पल्लव, हल्दी, रोली, चंदन डालकर उपर से चावल से भरा कटोरा रख दें. इसके उपर नारियल स्थापित करें. मन में कलश देवता और मां अम्बे की आराधना के साथ पूजन की शुरूआत करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन