राजाभार में भूमि विवाद में गोलीबारी, दो घायल

Published at :19 Mar 2015 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
राजाभार में भूमि विवाद में गोलीबारी, दो घायल

बेतिया/मझौलिया : मझौलिया थाना के राजाभार गांव में मंगलवार की देर रात भूमि विवादको लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई. गोलीबारी की घटना में अलय सहनी व सकेन्द्र सहनी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को परिजनों इलाज के लिए एमजेके सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार मनी लाल सहनी […]

विज्ञापन
बेतिया/मझौलिया : मझौलिया थाना के राजाभार गांव में मंगलवार की देर रात भूमि विवादको लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई. गोलीबारी की घटना में अलय सहनी व सकेन्द्र सहनी गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों को परिजनों इलाज के लिए एमजेके सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार मनी लाल सहनी व अलय सहनी के बीच वर्षो से भूमि विवाद चल रहा था. इसी बीच रात में मनी सहनी अज्ञात चार-पांच हरवे-हथियार के साथ अलय के दरवाजे पर आया. अलय व सकेन्द्र अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे. आरोपी पहुंचते ही गोली चला दिये. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द हीं आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन