दो बच्चों छोड़ प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता

Published at :19 Mar 2015 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
दो बच्चों छोड़ प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के सुगौली गांव की एक महिला प्यार में इस कदर अंधी हुई कि उसने अपने बच्चों का भी ख्याल नहीं किया़ दो अबोध बच्चों को छोड़ कर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी़ रोते बिलखते बच्चों के साथ सुगौली गांव निवासी उसका पति पन्नालाल ठाकुर बार बार यही […]

विज्ञापन
नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के सुगौली गांव की एक महिला प्यार में इस कदर अंधी हुई कि उसने अपने बच्चों का भी ख्याल नहीं किया़ दो अबोध बच्चों को छोड़ कर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी़
रोते बिलखते बच्चों के साथ सुगौली गांव निवासी उसका पति पन्नालाल ठाकुर बार बार यही बात कहता है कि उसने जाने से पूर्व कम से कम एक बार अपने बच्चों का ख्याल किया होता़ उसने शिकारपुर थाने में दिये आवेदन में कहा है कि उसकी पत्नी शकुंतला देवी अपने दो बच्चों को छोड़ कर घर से 15 दिन पूर्व गायब हो गयी़
काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह अजुआ गांव निवासी शैलेश राम के कहने पर उसके साथ शादी रचाने की नियत से भागी है. जाते जाते वह घर में रखा 30 हजार रुपये नकद तथा गहना भी साथ लेती गयी़ शिकारपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है़ आरोपी का महिला के घर बराबर का आना जाना था़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन