कल मिल-बैठ तय होगी कान्वेंट स्कूलों की एनुअल फी

Published at :18 Mar 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
कल मिल-बैठ तय होगी कान्वेंट स्कूलों की एनुअल फी

बेतिया : अमूमन कान्वेंट स्कूलों की भारी-भरकम एनुअल फी को लेकर परेशान रहने वाले अभिभावकों के लिये राहत भरी खबर है. उनके जेब पर कम बोझ पड़े इस दिशा में बेतिया जिला प्रशासन ने पहल की है. इसके लिए 19 मार्च को निजी स्कूल के संचालकों और अभिभावकों की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में […]

विज्ञापन
बेतिया : अमूमन कान्वेंट स्कूलों की भारी-भरकम एनुअल फी को लेकर परेशान रहने वाले अभिभावकों के लिये राहत भरी खबर है. उनके जेब पर कम बोझ पड़े इस दिशा में बेतिया जिला प्रशासन ने पहल की है. इसके लिए 19 मार्च को निजी स्कूल के संचालकों और अभिभावकों की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में मिल-जुल कर स्कूलों की एनुअल फी तय होगी.
डीएम के पहल पर एसडीएम की अगुवाई में होने वाली बैठक खासा अहम होगी. बैठक में जहां निजी स्कूल अपने महंगाई और खर्चें का हवाला देकर एनुअल फी में वृद्धि करने का बात रखेंगे. वहीं अभिभावक प्रतिनिधि को भी अपना तर्क रखने का अवसर मिलेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद ने निजी विद्यालय संचालकों के साथ होने वाली बैठक में जिला कार्यालय पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान को भी उपस्थित होने का निर्देश दिया है. ताकि वे शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उसका अनुपालन सुनिश्चित कर सके.
डीइओ गोरख प्रसाद ने कहा है कि निजी विद्यालय संचालक अपनी एनुअल फी स्ट्रक्चर, नामांकन शुल्क आदि से संबंधित अभिलेखों के साथ बैठक में आये. डीइओ ने बैठक में अभिभावक प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन