महिलाओं ने बीडीओ व सीओ का किया घेराव

Published at :18 Mar 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने बीडीओ व सीओ का किया घेराव

मझौलिया : महोदीपुर पंचायत के महादलित बस्ती में भवन मरम्मती की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित दलित महिलाओं ने मंगलवार को बीडीओ व सीओ का घेराव किया. हाथ में लाठी, डंडा ले पहुंची महिलाओं ने अंचल कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की. महिलाओं में शांती देवी, रीता देवी, भुखली देवी, लालझरी देवी आदि ने बताया कि […]

विज्ञापन
मझौलिया : महोदीपुर पंचायत के महादलित बस्ती में भवन मरम्मती की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित दलित महिलाओं ने मंगलवार को बीडीओ व सीओ का घेराव किया. हाथ में लाठी, डंडा ले पहुंची महिलाओं ने अंचल कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की.
महिलाओं में शांती देवी, रीता देवी, भुखली देवी, लालझरी देवी आदि ने बताया कि वर्ष 2004 में इंदिरा आवास योजना के तहत गृह निर्माण हुआ था. जिसकी मरम्मती के लिए सरकार द्वारा आवंटित राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया. महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रखंड के इंदिरा आवास सहायक ने सूची बनाने के दौरान ज्यादातर लोगों का नाम छोड़ दिया है.
तीसरी बार अपने हक के लिए पहुंची महिलाओं ने सबसे पहले बीडीओ कार्यालय को घेर दरवाजा बंद कर दिया तथा मुख्य गेट जाम कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया. बीडीओ के लाख समझाने के बाद भी महिलाएं अपने मांग पर डटी रही. जिसे देख बीडीओ बगल के अंचल कार्यालय में जा पहुंचे.
नाराज महिलाएं वहां भी पहुंच कर प्रदर्शन करने लिया. सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस व मुखिया पति अशोक महतो के पहल पर महिलाओं को शांत कराया गया. बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि जल्द ही इस दिशा में पहल किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन