वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, 50 राउंड फायरिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

मैनाटांड़/गौनाहां : दोहरम नदी के तट पर बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को 50 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं. ठेकेदार शेख मूसा व मुस्तफा के बीच हुई फायरिंग व मारपीट की घटना में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. वहीं गोली लगने से गंभीर रूप से घायल […]
विज्ञापन
मैनाटांड़/गौनाहां : दोहरम नदी के तट पर बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को 50 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं. ठेकेदार शेख मूसा व मुस्तफा के बीच हुई फायरिंग व मारपीट की घटना में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. वहीं गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बरवा बरौली के शौकत अली की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 315 बोर की पांच व 12 बोर का एक कारतूस बरामद किया है. घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने क्षेत्र को सील कर छापेमारी कर रही है. वहीं, घायलों को नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया है.
बताया जाता है कि बरवा बरौली के शेख मूसा व मानपुर के मुस्तफा के बीच गुरुवार को बालू घाट पर खनन को लेकर तू-तू मैं-मैं शुरू हुई. देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इतने में दोनों के समर्थक हथियार व डंडा लेकर घटनास्थल पर जमा हो गये. फिर दोनों ओर से गोली चलने लगी, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये.
क्या है मामला
शेख मूसा व मुस्तफा को दोहरम नदी के बालू घाटों का पट्टा मिला हुआ है. लेकिन इस क्षेत्र के घाटों से सटे रैयती व वन विभाग की जमीन है, जिसमें भी ये लोग अवैध रूप से खनन करते हैं. अवैध खनन को लेकर ही दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था. वन विभाग व रैयती जमीन के साथ पट्टा में मिले घाटों की जमीन का चिह्न्ति नहीं होना इस विवाद का कारण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










