बरात में डांस करने को ले मारपीट, 13 पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

सेमरा : बरात में डांस करने को लेकर हुई मारपीट में चिउटाहा पुलिस ने दोनों गुट से 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें दो लोगों को जेल भेजा जा चुका है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पहले गुट से 7 और दूसरे गुट से 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की […]
विज्ञापन
सेमरा : बरात में डांस करने को लेकर हुई मारपीट में चिउटाहा पुलिस ने दोनों गुट से 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें दो लोगों को जेल भेजा जा चुका है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पहले गुट से 7 और दूसरे गुट से 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मर्यादपुर मे गुरु वार की शाम जगन्नाथ साह और लालबाबू यादव के के घर बरात आयी थी. मोतीलाल यादव व बालदेव साह के लोग डांस करने के दौरान आपस में भीड़ गये. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों गुट से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पहले गुट के आवेदन पर सेमरा – चिउटाहा थाना कांड संख्या- 11/15 और दूसरे गुट के आवेदन पर सेमरा चिउटाहा थाना कांड संख्या 12/15 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में कपड़ा, गहना व रुपया चोरी के साथ जाति सूचक गाली देने का आरोप है. इस मामले में मोतीलाल यादव और बालदेव साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है. पुलिस घटना की जांच- पड़ताल कर रही है.
उपकारा से चाकू बरामद
बगहा. एसडीएम मो. मंजूर आलम तथा एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने बगहा उपकारा में छापेमारी कर दो चाकू तथा एक गांजा की पुड़िया बरामद किया. एसपी सफीउल हक ने बताया कि 5 मार्च की सुबह उपकारा में छापेमारी की गयी. छापेमारी में दो चाकू और गांजा की पुड़िया मिली है. गुप्त सूचना मिली थी कि कैदियों के पास मोबाइल है. लेकिन छापेमारी में मोबाइल की बरामदगी नहीं हुई. एसडीएम ने जेलर अखिलेश कुमार सिंह को कई दिशा- निर्देश भी दिये.
बाइक में लगायी आग
बगहा. शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने सायरी माई स्थान के समीप एक बाइक में आग लगा दी. आग लगा कर वह फरार हो गये. बाइक दीपक कुमार अग्रवाल की थी. इस संबंध में बाइक के मालिक दीपक कुमार अग्रवाल ने थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच- पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










