डीइओ के प्रधान सहायक के खाते से 40 हजार उड़ाया

Published at :13 Feb 2015 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
डीइओ के प्रधान सहायक के खाते से 40 हजार उड़ाया

बेतिया : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक विष्णु कुमार वर्मा के एडीबी बैंक के खाते से 40 हजार रुपये को उड़ाया लिया गया है. रुपये उड़ाने का काम साइबर क्राइम के तहत किया गया है. इसको लेकर प्रधान सहायक विष्णु कुमार वर्मा ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में […]

विज्ञापन
बेतिया : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक विष्णु कुमार वर्मा के एडीबी बैंक के खाते से 40 हजार रुपये को उड़ाया लिया गया है.
रुपये उड़ाने का काम साइबर क्राइम के तहत किया गया है. इसको लेकर प्रधान सहायक विष्णु कुमार वर्मा ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में श्री वर्मा ने कहा कि स्टेट बैंक कृषि शाखा में उनका बैंक खाता है. उनके बैंक खाता संख्या -314221042147 से बारी-बारी कर चालीस हजार रुपया निकाल लिया गया है.
20 जनवरी को चार बार में, 21 जनवरी को दो बार में और 23 जनवरी को दो बार में राशि की निकासी की गई है. को उन्हें इसकी जानकारी तक हुई जब वे अपनी खाता की जांच की.
थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साइबर क्राइम का है. अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन