बस पलटी, 18 से अिधक यात्री जख्मी
Updated at : 26 Dec 2019 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया/चनपटिया/साठी : चनपटिया नरकटियागंज मेन रोड के सतवारिया के समीप बुधवार की दोपहर बेतिया से नरकटियागंज जा रही शाही बस संख्या बीआर22पी-1595 पुल के दीवार से टकराकर पलट गयी. इसमें दर्जनों लोग घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए चनपटिया पीएचसी लाया गया. पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. […]
विज्ञापन
बेतिया/चनपटिया/साठी : चनपटिया नरकटियागंज मेन रोड के सतवारिया के समीप बुधवार की दोपहर बेतिया से नरकटियागंज जा रही शाही बस संख्या बीआर22पी-1595 पुल के दीवार से टकराकर पलट गयी. इसमें दर्जनों लोग घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए चनपटिया पीएचसी लाया गया.
पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने घायलों की प्राथमिक उपचार किया. वही गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए बेतिया रेफर किया गया. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज गति होने के कारण विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के टकरा जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पुल की दीवार से टकरा कर पलट गयी. वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. जबकि बस का चालक व खलासी बस छोड़कर फरार हो गये हैं.
दुर्घटना के घायलों में बिपिन पांडेय, व मंजीत चौबे-चौबेटोला, मोजबीन खातून-पकड़ीहर साठी, मनोज दुबे-गोबरौरा, सुरेश साह-सिसवनिया, मौजा मियां-पोखरिया, सहमद अली-ब्लॉक रोड नरकटियागंज, अनूप गिरी-कुम्हिया, आशा देवी-तुमकड़िया, बैरिया, सोनेलाल शर्मा-नरकटिया फार्म, शिकारपुर, अनिता देवी-मलाही-पखनाहा, बैरिया, गफूर मियां-कैथवलिया,चनपटिया, सुंदरम कुमारी-नरकटिया फार्म, शिकारपुर आयुष कुमार-नरकटिया फार्म, शिकारपुर कल्याणी देवी-गौनाहा, भुवन साह, पुरैना, माला देवी, चनपटिया, नरकटियागंज के नया टोला निवासी अक्षय कुमार, उसकी बहन अमिता कुमारी, मां शकुंतला देवी के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




