14 लीटर देसी शराब के साथ धनौजी पंचायत की महिला पंच गिरफ्तार

गौनाहा : सहोदरा थाना क्षेत्र के बंशपुर पिपरा गांव से 14 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ धनौजी पंचायत के वार्ड 10 की महिला पंच को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा दिया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर […]
गौनाहा : सहोदरा थाना क्षेत्र के बंशपुर पिपरा गांव से 14 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ धनौजी पंचायत के वार्ड 10 की महिला पंच को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा दिया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.
छापेमारी के दौरान महिला पंच को 14 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं. जेल जाने वाली महिला वंशपुर गांव निवासी बलदेव मांझी की पत्नी पानपति देवी है, जो धनौजी पंचायत के वार्ड दस की पंच भी है और यह शराब बनाने व बेचने के आरोप में इसके पूर्व में भी जेल जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




