आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2019 12:38 AM

विज्ञापन

बगहा : एनएच 727 बगहा व चौतरवा मुख्य सड़क मार्ग में छोटकीपट्टी बड़गांव स्थित सेंट्रल बैंक के समीप सोमवार की देर शाम बाइक व कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी. जिस दौरान बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल युवक […]

विज्ञापन

बगहा : एनएच 727 बगहा व चौतरवा मुख्य सड़क मार्ग में छोटकीपट्टी बड़गांव स्थित सेंट्रल बैंक के समीप सोमवार की देर शाम बाइक व कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी. जिस दौरान बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया.

जहां घायल बाइक चालक का डा. एसपी अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बताया कि घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजेके अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया गया.

परिजनों द्वारा घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी विजय प्रताप राव के 35 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार राव के रूप में की गयी है. इस बाबत थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल ने बताया कि पुलिस घटना स्थल से कार को जब्त कर थाना लायी है. जबकि चालक फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन