कुमारबाग में हुआ रैक प्वाइंट का शुभारंभ

चनपटिया : कुमारबाग में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर कुमारबाग स्टेशन पर माल ढुलाई फ्रेट टर्मिनल का लोकार्पण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने राष्टीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, डीआरएम संत कुमार मीणा, विधायक प्रकाश राय व नारायण प्रसाद, जिलाध्यक्ष गंगा पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, रोहित सिकारिया, […]
चनपटिया : कुमारबाग में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर कुमारबाग स्टेशन पर माल ढुलाई फ्रेट टर्मिनल का लोकार्पण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने राष्टीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, डीआरएम संत कुमार मीणा, विधायक प्रकाश राय व नारायण प्रसाद, जिलाध्यक्ष गंगा पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, रोहित सिकारिया, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, विभव रंजन चौबे, सतेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह व संजय मिश्र आदि की मौजूदगी में किया.
सांसद डॉ. संजय ने कहा कि कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज व बंद स्टील प्लांट को चालू कराने का प्रयास करूंगा. कहा कि 2012 से लंबी लड़ाई के बाद कुमारबाग में रेकप्वांइंट आने की बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है. विधायक प्रकाश राय ने कहा कि रेक प्वांइट से यहा के लोगों को रोजगार मिला है. पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्तक्रांति के पुरानी आईसीएफ कोच के स्थान पर नये एवं अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगाये गये हैं. इसमें कुल 22 डिब्बे होंगे. साथ ही इसके अंदर एवं बाहर माहत्मा गांधी के जीवन दर्शन्र एवं कार्यों पर आधारित थीम पर विनाइल रैपिंग की गयी है.
इस दौरान सभी को स्वच्छता का शपथ दिलाया गया. सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चलचित्र पर फूल माला अर्पित किये. मौके पर राकेश सिंह, सावन सिंह, आलोक दूबे, लालबाबू राय, भास्कर मणि मिश्र, रामप्रवेश सिंह, त्रिलोकी झा, स्टेशन अधिक्षक घनश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




